Skip to main content

TR NEWS UP-UK

लाखों रुपये की नकदी समेत साइबर ठग गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर । आम जनता से साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 02 साइबर ठग अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 06 लाख 02 हजार रुपये नगद, फर्जी आईडी से निकाले गये 02 सिम कार्ड, 02 मोबाईल फोन मय सिम कार्ड तथा 05 आधार कार्ड बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा साइबर ठगी गिरोह के अन्य वांछित सदस्यों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा है।

 थाना बुढ़ाना पुलिस को मुखबिर खास के जरिये सूचना मिली की आम जनता से साइबर ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य मेरठ करनाल रोड पर आने वाले है। सूचना पर थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाया गया तथा मेरठ करनाल रोड पर बायवाला पुल के पास से 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 06 लाख 02 हजार रुपये नगद, फर्जी आईडी पर निकाले गये 02 सिम कार्ड, 02 मोबाईल फोन मय सिम कार्ड तथा 05 आधार कार्ड बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 169/24 धारा 420, 406, 465, 467, 468, 471 भादवि व 66 सी, 66 डी आईटी एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम/पता-*

*1-* अकरम पुत्र तैय्य़ब निवासी ग्राम बडकता थाना बुढाना मुजफ्फरनगर।

*2-* शहजाद पुत्र दिलशाद निवासी ग्राम बडकता थाना बुढाना जिला मुजफ्फरनगर।

*बरामदगी-*

✅ 06 लाख 02 हजार रूपये नगद

✅ फर्जी आईडी पर लिये गये 02 सिम कार्ड

✅ 02 एंड्रॉयड/स्मार्ट मोबाईल फोन मय सिम कार्ड

✅ फर्जी आईडी पर लिये गये 05 आधार कार्ड

*वांछित/फराऱ अभियुक्तगण का नाम/पता-*

*1-* वकील पुत्र मंगता निवासी ग्राम परासौली थाना बुढाना मुजफ्फरनगर।

*2-* अमित पुत्र कंवरपाल निवासी1 ग्राम बडकता थाना बुढाना मुजफ्फरनगर।

*3-* नईम पुत्र आस महोम्मद निवासी कस्बा बुढाना मुजफ्फरनगर।

*4-* सूरज पुत्र अज्ञात ।

प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि उनका लोगों से साईबर ठगी करने का एक गिरोह है जिसके द्वारा आम जनता से ठगी कर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करते हैं। हमनें अपने साथीगण दिल्ली में रहने वाले 1. वकील पुत्र मंगता निवासी ग्राम परासौली थाना बुढाना मुजफ्फरनगर, 2. अमित पुत्र कंवरपाल निवासी ग्राम बडकता थाना बुढाना मुजफ्फरनगर, 3. नईम पुत्र आस महोम्मद निवासी कस्बा बुढाना मुजफ्फरनगर, 4. सूरज नाम पता नामालूम के साथ मिलकर RN Traders कम्पनी बना रखी है। इस कम्पनी के माध्यम से हम लोगों को कबाडी का सामान बेचते व खरीदते है तथा लोगों को विश्वास में लेकर उनसे मोटी रकम एडवांस में लेते है तथा उन पैसों को बैंक अकाउंट में डलवाते है। बैंक में हमारे द्वारा फर्जी आईडी देकर खाते खुलवाये गये है तथा इन्ही फर्जी आईडी से हमने सिम कार्ड भी लिये है। बैंक में रुपये आने के उपरान्त हम लोग पैसों को वहां से अन्य फर्जी खातों में ट्रांस्फर करके उन्हे एटीएम तथा मनिट्रांस्फर की दुकानों से निकाल लेते हैं। दिनांक 21.04.24 को हमारे द्वारा बैंक के खाते में 1800000/- रूपये धोखा-धडी करके मंगवाये थे जिसे हमने अलग-अलग बैंक के खातों में ट्रान्सफर किया तथा कुछ रुपयों को विभिन्न ATM से निकाल लिया। हमारे द्वारा करीब 06 लाख रुपये बुढ़ाना स्थित सीएससी सैन्टर से निकाले गये। बचे हुए रूपये हमसे खर्च हो गये थे। गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम लोग अपनी पहचान छुपाने के लिए फर्जी आईडी पर सिम कार्ड लेते हैं तथा गलत पते के फर्जी आधार कार्ड की छायाप्रति मनी ट्रांस्फर/सीएससी सैन्टर वालो को देने के लिए रखते हैं एवं इन्ही फर्जी पते के आधार कार्ड पर हम लोग होटल में रूकने के लिए कमरा लेकर रहते है। फर्जी आधार कार्ड हम लोगों को वकील, नईम व अमित ने उपलब्ध कराये थे। आज हम लोग वकील, नईम व अमित के पास दिल्ली, सीएससी सेन्टर से निकाले गये रूपये लेकर जा रहे थे वहां पहुचकर ये पैसे हम आपस में बाटतें तभी पुलिस द्वारा पकड़ लिया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *