Taja Report

लाखों रुपये कमाने के साथ इस किसान ने हजारों किसानों को कमाई का रास्ता दिखाया

मुजफ्फरनगर । मधु मक्खियाँ पाल कर लाखों रुपये कमाने के साथ इस किसान ने हजारों किसानों को कमाई का रास्ता दिखाया। जनपद के विकासखण्ड बघरा के ग्राम माण्डी निवासी कृषक ध्वज बालियान को जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

उप कृषि निदेशक मु०नगर द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद के विकासखण्ड बघरा के ग्राम माण्डी निवासी कृषक श्री ध्वज बालियान को जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। ध्वज बालियान द्वारा विगत 18 वर्षों से जनपद में मधुमक्खी पालन का कार्य किया जा रहा है। श्री ध्वज बालियान द्वारा प्रति बोक्स 25 किलो कुल 350 कुन्तल प्रति वर्ष शहद, बी पोलन, प्रपोलिश का उत्पादन किया जाता है, जिससे इनको 27 से 30 लाख रूपये का प्रतिवर्ष लाभ प्राप्त होता है। इसके अतिरिक्त श्री ध्वज बालियान द्वारा किसानों, छात्रों, बेराजगार युवको एंव बी०एस०एफ० एंव एन0एस0जी0 कमान्डो को प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। ध्वज बालियान द्वारा मधुमक्खी पालन सम्बन्धी सभी टूल्स व कच्चे माल की ब्रिकी के साथ-साथ देश के विभिन्न हिस्सों में लगभग 10000 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। ध्वज बालियान नेशनल बी-बोर्ड एग्रीकल्चर मिनिस्ट्ररी के सदस्य के साथ-साथ बी-बीरडर भी है।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *