Taja Report

लाखों के चोरी के माल और नकदी समेत शातिर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना ककरौली पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 चोर अभियुक्त को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से सफेद व पीली धातु के आभूषण, 70,000/- रूपये नगद तथा चोरी किये गये दस्तावेज आदि बरामद किये गये। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना ककरौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

14 जनवरी को वादी बलराम निवासी ग्राम जडवड थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना ककरौली पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि अज्ञात चोर द्वारा उनके घर में चोरी की घटना कारित की गयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ककरौली पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मु0अ0सं0- 07/2025 धारा 305/331(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा उच्चाधिकारीगण के निर्देशन पर चोरी की घटना के सफल अनावरण तथा गिरफ्तारी हेतु थाना ककरौली पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 18.01.2025 को चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 चोर अभियुक्त को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से सफेद व पीली धातु के आभूषण, 70,000/- रूपये नगद तथा चोरी किये गये दस्तावेज आदि बरामद किये गये। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना ककरौली पुलिस द्वारा पंजीकृत अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*

*1.* जितेन्द्र पुत्र ओमपाल निवासी ग्राम जडवड थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर।

 

*बरामदगी-*

➡️ 01 गले का हार (पीली धातु)

➡️ 01 गले की चैन (पीली धातु)

➡️ 02 कान की झुमकी (पीली धातु)

➡️ 01 पीली धातु का मंगलसूत्र (पीली धातु)

➡️ 01 कान की बाली (पीली धातु)

➡️ 02 अंगूठी (पीली धातु)

➡️ 01 टीका (पीली धातु)

➡️ 01 तागड़ी (सफेद धातु)

➡️ 01 जोड़ी पाजेब (सफेद धातु)

➡️ 01 सिक्का (सफेद धातु)

➡️ 02 हथफूल (सफेद धातु)

➡️ 03 अंगूठी (सफेद धातु)

➡️ 06 जोडी चुटकी (सफेद धातु)

➡️ 01 नजरबन्द (सफेद धातु)

➡️ 01 ओम (सफेद धातु)

➡️ 70,000/- रूपये नगद

➡️ 01 आधार कार्ड, 01 बैंक पासबुक

➡️ 03 एचएमटी घड़ी

➡️ 01 सूटकेस

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *