Taja Report

लाइसेंसी बंदूक की गोली से युवक की मौत पर कोहराम

मुजफ्फरनगर। शहाबुद्दीनपुर में एक युवक की लाइसेंसी बंदूक से चली गोली से मौत हो गई। उसका नाम आदित्य चौहान पुत्र मोहकम चौहान बताया गया है। रविवार को अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग कमरे में गये तो वहां आदित्य लहूलुहान पड़ा था। उसकी मौत पर परिवार में कोहराम मच गया।सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री सिद्धार्थ के0 मिश्रा  ने बताया कि  आज करीब 12:30 बजे थाना कोतवाली नगर पुलिस को जिला अस्पताल से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति, जिसे गोली लगी हुई है, उपचार हेतु अस्पताल में लाया गया है। उक्त सूचना पर थाना कोतवाली नगर पुलिस तत्काल जिला अस्पताल पहुंची। मौके पर घायल के परिजनों द्वारा बताया गया कि लाईसेंसी असलाह की सफाई के दौरान अचानक गोली चलने से व्यक्ति घायल हो गया। उपचार के दौरान चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के संबंध में फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जा रही है। स्थानीय पुलिस द्वारा घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। तहरीर प्राप्त होने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *