मुजफ्फरनगर । राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन द्वारा लव जिहाद का मामला उठाते हुए श्रीमती सरिता शर्मा अरोड़ा राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला द्वारा पुलिस अधीक्षक देहात मुजफ्फरनगर को अवगत कराया। उन्होंने इस को महिला थाना मुजफ्फरनगर में पंजीकृत कराया। इसमें कहा गया है कि सीमा (काल्पनिक नाम ) नाम की महिला को आदिल नाम के लड़के ने आयुष बनकर उसका धर्म परिवर्तन करा कर शोषण किया गया। इस मामले में महिला थाना अध्यक्ष संगीता चौधरी को इस मामले में अवगत कराया। उन्होंने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्य करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संजय अरोड़ा श्रीमती सरिता शर्मा अरोड़ा प्रवीण जैन संजय ठाकुर श्रीमती सीमा ठाकुर संदीप शर्मा प्रदीप कुमार संदीप कौशिक प्रमोद वर्मा श्याम वर्मा आदि उपस्थित रहे।
Author: Taja Report
Post Views: 11


