लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मीरापुर चुनाव एवं शुक्रतीर्थ के विकास के लिए लखनऊ में मुलाकात की। मुलाकात के दौरान पूर्व विधायक अशोक कंसल एवं अरुण गर्ग(उपाध्यक्ष श्री गंगा सेवा समिति शुक्रतीर्थ) ने मुख्यमंत्री से शुक्रतीर्थ के विकास और गंगा की निर्मल धारा को लाने के लिए विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि गंगा की निर्मल धारा आने के बाद शुक्रतीर्थ का चहुंमुखी विकास होगा। जिसको लेकर मुख्यमंत्री योगी ने उन्हें जल्द ही गंगा की निर्मल धारा को शुक्रतीर्थ से जोड़ने का आश्वासन दिया और विकास के लिए जल्द ही योजना बनाने की बात की।
Author: Taja Report
Views: 22


