मुजफ्फरनगर । मंडी समिति पर लगा 10 mva का ट्रांसफार्मर जलने के कारण मंडी समिति बिजली घर से पोषित एरिया पटेल नगर, जानसठ रोड का कुछ हिस्सा, स्टेट बैंक कोलोनी भरतिया कॉलोनियों नई मण्डी आदि जगहो पर रात मे बिजली गायब रही।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपनी विधानसभा मुजफ्फरनगर के नई मंडी, पटेल नगर, संगम विहार, जानसठ रोड, भरतिया कालोनी, गांधीनगर, लक्ष्मण विहार, अग्रसैन विहार, स्टेट बैंक कालोनी आदि क्षेत्रों में हो रही बिजली की समस्या का संज्ञान लेते हुए विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों को लखनऊ आवास पर बुलाकर फटकार लगाई और समस्या के कारणों की जानकारी ली।
10 एमबीए का ट्रांसफार्मर पूर्णतः फुंक गया है, जिसके कारण यह समस्या हुई है। नया ट्रांसफार्मर लखनऊ से चलकर बुलंदशहर तक पहुंच गया है। कल सुबह तक विद्युत आपूर्ति सुचारू हो जाएगी। सभी क्षेत्रवासियों से आग्रह किया गया है कि धैर्य बनाए रखें, हम आपकी सेवा में सदैव तत्पर हैं।


