मुजफ्फरनगर। एक लाख की ओर कदम बढाते हुए शुक्रवार को सोना 1300 रुपये बढ़कर 89,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया।
सूत्रों के अनुसार गुरुवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 88,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव शुक्रवार को 1300 रुपये की तेजी के साथ 89000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि पहले इसका भाव 87,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। यह सोने का सर्वकालिक रिकॉर्ड है।
Author: Taja Report
Post Views: 17


