मुजफ्फरनगर। लक्ष्मी लाम्बा जानसठ तहसील की एसडीएम बनाई गई हैं।
उत्तर प्रदेश शासन के आदेश अनुसार उत्तर प्रदेश शासन ने प्रदेश के 70 उपजिलाधिकारियों को प्रशिक्षण पर भेजा जिनमें उप जिलाधिकारी जानसठ राजकुमार को भी प्रशिक्षण पर भेजा गया। उनके स्थान पर लाम्बा को जानसठ एसडीएम बनाया गया है।
नवागत एसडीएम के रूप में रश्मि लांबा ने तहसील जानसठ का विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता नायब तहसीलदार ब्रजेश कुमार ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।कार्यभार ग्रहण करने के बाद एसडीएम रश्मि लांम्भा ने स्पष्ट किया कि वे शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता, निष्पक्षता और तत्परता के साथ कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कड़े तेवर दिखाते हुए अपने इरादे साफ जाहिर कर दिए कि सरकारी ज़मीनों पर भू-माफियाओं का अवैध कब्ज़ा हरगिज़ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।