मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मुजफ्फरनगर के ककरौली में आज आगमन निरस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि भीड़ ना होने के कारण यह कार्यक्रम रद्द किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री अब 18 नवंबर को मीरापुर विधानसभा क्षेत्र में रथ यात्रा निकालेंगे।
अखिलेश यादव को चेहरा दिखाने पहुंचे तमाम नेता तीन घंटे इंतजार के बाद वापस लौट गए। मैदान पर सिर्फ मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे। झोझा बिरादरी अलग रही।
सांसद हरेन्द्र मलिक जिलाध्यक्ष जिया चौधरी,मुफ़्ती ज़ुलफिकार,विधायक पंकज मलिक मुखिया गुर्जर, राकेश शर्मा,हाजी लियाकत, राजकुमार यादव, प्रमोद त्यागी, श्यामलाल बच्ची सैनी, लियाकत अली, हाजी मूसा,मौलाना नजर,सर्वेन्द्र राठी,मुफ़्ती ज़ुलफिकार,मुखिया गुर्जर, राजकुमार यादव, प्रमोद त्यागी, श्यामलाल बच्ची सैनी, लियाकत अली, हाजी मूसा,प्रवेज़ प्रधान,स्वामी ओमवेश, मेराजूद्दिन तेवडा, एडवोकेट वसी अंसारी, अजय चैयरमैन भोकरहेड़ी कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, रविन्द्र प्रधान, राकेश शर्मा,विनोद तेजयान बबलू चैयरमैन भोकरहेड़ी, पुष्पेंद्र, गुलराना ,सादिक चौहान, आदि अभी तक मंच पर मौजूद थे। 


