मुजफ्फरनगर । आज संयुक्त हिंदू मोर्चा के तत्वाधान में दर्जनों हिंदू व सामाजिक संगठन के पूर्व व वर्तमान पदाधिकारीयों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मुख्यालय संजय सिंह को ज्ञापन देकर मांग की गई की रेलवे स्टेशन के सामने सरकारी भूमि पर भू माफियाओं ने कब्जा करके मस्जिद व दुकानों का निर्माण करा रखा है। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोड़ा द्वारा यह मुद्दा उठाने पर जिलाधिकारी महोदय की जांच कमेटी द्वारा भी उसे सरकारी संपत्ति माना गया है परंतु शासन द्वारा सरकारी जमीनों पर अवैध निर्माण गिराए जाने के आदेश हैं परंतु इसके बावजूद भी इस अवैध निर्माण को प्रशासन द्वारा ध्वस्त नहीं किया जा रहा है ज्ञापन में जिलाधिकारी महोदय से मांग की गई की इस सरकारी संपत्ति में अवैध रूप से मस्जिद व दुकानों को तुरंत ध्वस्त कराया जाए व जितने समय तक इस पर कब्जा किया गया है इतने समय का इनसे किराया वसूल कर इन्हें भू माफिया घोषित किया जाए हिंदू नेताओं ने कहा कि प्रशासन द्वारा यदि जल्दी ही इस पर ठोस कार्यवाही नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से संयुक्त हिंदू मोर्चा संस्थापक मनोज सैनी, राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोड़ा, शिवसेना मंडल महासचिव डॉक्टर योगेंद्र शर्मा, हिंदू जागरण मंच जिला सहसंयोजक पंकज भारद्वाज, शिवसेना जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा, शिवसेना मंडल महासचिव राजेश कश्यप, विश्व हिंदू पीठ जिला अध्यक्ष व शिवसेना, जिला मीडिया प्रभारी बसंत कश्यप, हिंदू शक्ति दल के उत्तरी भारत अध्यक्ष अक्षय शर्मा, बजरंग दल पूर्व नगर संयोजक विकास अग्रवाल, हिंदू रक्षा वाहिनी जिला अध्यक्ष कमलदीप, गोरख सेवा समिति अध्यक्ष रविंद्र नायक, चेतक संगठन के पंकज शास्त्री, हिंदू क्रांति दल से मनीष गर्ग, संदीप कुमार, अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ से गुरु गौर, हिंदू रक्षा दल से सतीश वर्मा, किसान सेना मंडल अध्यक्ष अवनीश चौहान, भवानी सेना से अनीता ठाकुर, नारी सेना से अनीता चौधरी, बजरंग से अंशुल चौधरी, सनातनी हनुमान सेना से सचिन जोगी, शुभम जोशी विद्यार्थी सेना अरुण कुमार युवा सेना, हिंदू स्वाभिमान, अमित शर्मा राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासभा, योगेश शर्मा आदि उपस्थित थे।


