Skip to main content

TR NEWS UP-UK

रेलवे स्टेशन के सामने सरकारी संपति से कब्जा हटाने के लिए किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर । रेलवे स्टेशन के सामने सरकारी संपति से कब्जा हटाने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में हिंदू संगठनों ने धरना प्रदर्शन किया। 

दरसल पूरा मामला एक विवादित संपत्ति का है जनपद मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन के ठीक सामने अवैध रूप से बनाई गई मस्जिद को हिंदू संगठन हटाने की मांग कर रहे है। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के द्वारा लगभग डेढ़ वर्ष को यह मामला प्रशासन के संज्ञान में लाया गया था कि रेलवे स्टेशन के ठीक सामने बनी मस्जिद सरकारी संपत्ति पर अवैध रूप से कब्जा करके बनाई गई है उपकरण में एक कमेटी का गठन किया गया था जिस कमेटी ने बीते 15 दिन पहले की अपनी विस्तृत रिपोर्ट जिला प्रशासन एवं शिकायतकर्ता को कॉपी है जिसमें उक्त संपत्ति को निष्क्रांत संपत्ति घोषित किया गया है नियम अनुसार कोई भी निष्क्रांत एवम शत्रु संपत्ति को तत्काल जिलाधिकारी के द्वारा अपने कब्जे में लेकर राज्य सरकार में निहित करना होता है। लेकिन मुजफ्फरनगर जिलाधिकारी के द्वारा ऐसा नहीं किया गया जिससे हिंदू संगठनों में आक्रोश बढ़ रहा है जिसके चलते आज जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर ही धरना प्रदर्शन शुरू हो गया है। कार्यकर्ता जिलाधिकारी पर दूसरे पक्ष से मिली भगत का भी आरोप लगा रहे हैं। साथ ही हिंदू संगठनों का आरोप है कि जिलाधिकारी मुस्लिम पक्ष को कोर्ट जाने का मौका दे रहे हैं जिससे यह मामला अटका रहे। तो वही हिंदू संगठनों ने आज जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर को हटाने की भी मांग सरकार से कर दी है। इस दौरान सैकड़ो हिंदूवादी नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *