मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के राष्ट्रीय संयोजक श्री संजय अरोड़ा जी के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन के सामने की संपत्ति को शत्रु संपत्ति घोषित होने पर शिव चौक पर घंटा घड़ियाल बाजा कर मिष्ठान का वितरण कर दोहरा शौर्य दिवस मनायागया।
राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन द्वारा रेलवे स्टेशन के सामने मस्जिद नुमा ढांचे को शत्रु संपत्ति को घोषित करने की मांग जिला अधिकारी एवं शत्रु संपत्ति अभीरक्षक विभाग लखनऊ को शिकायत की गई थी जिस पर उस संपत्ति पर निवर्तमान जिलाधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा द्वारा 6 सदस्य जांच कमेटी गठित की गई। जिस पर कमेटी द्वारा जांच कर संपत्ति को निष्कांत संपत्ति घोषित किया गया वह संपत्ति पर अवैध कब्जा करने वाले भूमाफियाओं द्वारा जांच कमेटी को कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इस पर जांच कमेटी द्वारा शत्रु संपत्ति अभिरक्षक लखनऊ से उक्त संपत्ति को शत्रु संपत्ति घोषित करने के लिए जिलाधिकारी द्वारा पत्र भेजा गया जिस पर लंबी जांच चलने के बाद रेलवे स्टेशन के सामने खसरा नंबर 930 शत्रु संपत्ति घोषित कर दिया गया है इसी संदर्भ में आज दिनांक 6/12/2024 को राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन द्वारा शिव चौक पर घंटे घड़ियाल बाजार मिष्ठान का वितरण किया गया।
राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन जिलाधिकारी महोदय मांग करता है तत्काल संपत्ति को अपने कब्जे में लेकर ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाए इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा कि राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन राष्ट्रीय संगठन है और देश के 23 राज्यों में काम कर रहा है संगठन देश के 23 राज्यों में जहां पर भी ऐसी संपत्ति होगी उनको चिन्हित करके सरकार के कब्जे में लाने का कार्य कर रहा है और करता रहेगा
दूसरा शौर्य दिवस 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी ढांचा ध्वस्त करने के उपलक्ष में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से संजय अरोड़ा प्रवीण जैन राजकुमार गर्ग सोनू महेश्वरी संजय गोस्वामी प्रमोद वर्मा अरुण वर्मा मनोज सैनी राजेश कश्यप बसंत कश्यप लोकेश सैनी प्रदीप कुमार अंकित पाल राजू पालआदि उपस्थित थे।


