पटना। बिहार में रेलवे पुलिस बल के दो जवानों की हत्या से सनसनी फैल गई।
रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) के 2 जवानों मोहम्मद जावेद खान और प्रमोद सिंह के शव गाजीपुर के गहमर इलाके में रेल पटरी किनारे पड़े मिले। एक की लाश न्यूड थी। दूसरे के आधे शरीर पर ही कपड़े थे। दोनों जवान 19 अगस्त की रात मोकामा ट्रेनिंग सेंटर जाने के लिए PDDU जंक्शन से बाड़मेर–गुवाहाटी एक्सप्रेस में बैठे थे। आज सुबह तक भी जब वे सेंटर पर नहीं पहुंचे तो खोजबीन शुरू हुई। तब दोनों की लाश 1 KM दायरे में मिली।शराब तस्करों द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही है।
Author: Taja Report
Views: 17

