Skip to main content

TR NEWS UP-UK

रुड़की कांवड़िए को लगी कार की टक्कर-घायल-गुस्साए साथियों को पुलिस ने किया शांत

रुड़की । गंगाजल लेकर जा रहे एक कांवड़िए को नारसन में कार ने पीछे से टक्कर मार दी जिसमें कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया और दुर्घटना के बाद गुस्से में आए घायल के साथी कांवड़ियों को समझाकर शांत किया।

दिल्ली द्वारका के सेक्टर 14 के रहने वाले अजीत वर्मा पुत्र पप्पू हरिद्वार से कावड़ लेकर दिल्ली की तरफ जा रहा था। कस्बे में सहकारी बैंक के पास हाईवे की एक लेन पर मंगलौर की तरफ से आ रही एक कार ने कावड़िए को पीछे से तेज टक्कर मार दी। दुर्घटना में कांवड़िया कार से टकराकर गंभीर रुप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कांवड़िए को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया। हादसे के बाद कुछ कांवड़िए काफी आक्रोशित हो गए। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत किया। नारसन पुलिस चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज ने बताया कि हादसे में घायल के सर पर चोट लगी है। घायल का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। घायल के परिजनों को भी दुर्घटना की सूचना दे दी गई है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *