Skip to main content

TR NEWS UP-UK

रुडकी के पास रेल ट्रैक पर मिला गैस सिलेंडर

हरिद्वार। रुड़की में फिर ट्रेन पलटाने की साज़िश की गई। रेल ट्रैक पर गैस सिलेंडर पडा मिलने से हड़कंप मच गया।

सुबह 06:35 बजे, एक मालगाड़ी (BCNHL/32849)  के लोको पायलट ने रूड़की (RK) के स्टेशन मास्टर को सूचित किया कि लंदौरा (LDR) और धनधेरा (DNRA) के बीच ट्रैक पर किलोमीटर 1553/01 पर एक सिलेंडर पड़ा हुआ मिला। यह स्थान धनधेरा स्टेशन से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर है। प्वाइंट्समैन तुरंत मौके पर पहुंचा और पाया कि सिलेंडर पूरी तरह खाली है। बाद में इसे धनधेरा के स्टेशन मास्टर की निगरानी में रखा गया। स्थानीय पुलिस और जीआरपी को सूचना दे दी गई है। सिविल लाइंस, रूड़की थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की जा रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *