लखनऊ । रेलवे लाइन पर सिलेंडर, साईकिल आदि रखकर ट्रेन आने पर वीडियो बनाकर इन्स्टाग्राम पर अपलोड करने वाले व्यक्ति को आरपीएफ ऊंचाहार (लखनऊ मंडल) द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
ट्विटर शिकायत प्राप्त हुई जिसमें गुलजार नाम के व्यक्ति द्वारा रेलवे लाइन पर सिलेंडर, साईकिल आदि रखकर ट्रेन आने पर वीडियो बनाकर इन्स्टाग्राम पर अपलोड करता है। सर्वप्रथम आरपीएफ चौकी कुंडा अधीन आरपीएफ पोस्ट ऊंचाहार (लखनऊ मंडल) द्वारा रेलवे लाइन पर सिलेंडर, साईकिल आदि रखकर ट्रेन आने पर वीडियो बनाकर इन्स्टाग्राम पर अपलोड करने वाले व्यक्ति गुलजार के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 233/24 अन्तर्गत धारा 147,145,153 रेलवे एक्ट दिनांक 01.08.2024 को दर्ज किया क्योंकि वीडियो में दिखाए गए कार्य से यात्रियों की जान को ख़तरा उत्पन्न हो सकता है। मामला गंभीर होने के कारण आरपीएफ स्टाफ द्वारा तत्परता से कार्य किया और सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रेलवे लाइन पर सिलेंडर, साईकिल आदि रखकर ट्रेन आने पर वीडियो बनाकर इन्स्टाग्राम पर अपलोड करने वाले व्यक्ति गुलजार पुत्र सैयद अहमद के निवास ग्राम खन्द्रौली उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया कर दर्ज मामले में शामिल किया। पकड़े गए अभियुक्त को पूछताछ जारी है तथा माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

