मुजफ्फरनगर । मंसूरपुर के पास रील बनाने के लिए बरात में दूल्हे को गाड़ी की छत पर खड़े होकर स्टंट करना महंगा पड़ गया। इसी दौरान पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने गाड़ी को सीज कर दिया। जैसे तैसे छुड़ाकर दूसरी गाड़ी से दूल्हा रवाना हुआ।
देवबंद क्षेत्र के गांव भायला निवासी अंकित की बरात मेरठ के सरधना क्षेत्र के कुशावली गांव जा रही थी। मंसूरपुर क्षेत्र में ड्रोन कैमरे से वीडियो और फोटो शूट के दौरान बराती स्टंट करने लगे। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गाड़ी का चालान कर दिया। इसके बाद बरात दूसरी गाड़ी से दूल्हे को लेकर रवाना हुई।
Author: Taja Report
Post Views: 18


