मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वत का ऑडियो वायरल होने के प्रकरण में तितावी थानाध्यक्ष व 2 सिपाहियों को सस्पेंड किया गया है।
जौला की एक चर्चित महिला का आडियो कल वायरल हो रहा था। इसमें एक तस्कर को छोडने के लिए रिश्वत मांगने की बात सामने आई थी। चरथावल थाना क्षेत्र की चर्चित महिला संजीदा उर्फ मोटी ने वीडियो एवं ऑडियो वायरल कर आरोप लगाए थे।
बघरा चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार तितावी थानाध्यक्ष बनाये गये हैं।
Author: Taja Report
Post Views: 80


