मुजफ्फरनगर । बड़े भाई ने अपने सगे छोटे भाई धारदार हथियार से गर्दन काटकर मार डाला । देर रात हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई । सूचना पर शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और सबको कब्जे में ले लिया घटना के बाद हत्या आरोपी भाई मौके से भागने में कामयाब रहा है। जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है । इस हत्या की घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव बरवाला निवासी मदनपाल के तीन पुत्र जिनमें से सबसे बड़ा प्रेमपाल अविवाहित है और पुरकाज़ी क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में टीचर है। जबकि उससे छोटा कृष्ण पाल गांव में खेती करता है और सबसे छोटा योगेंद्र सिंह यूपी पुलिस में तैनात है बताया जा रहा है कि देर रात प्रेमपाल शराब पीकर पहुंचा और अपने छोटे भाई कृष्ण पाल से किसी बात को लेकर व्यवसाय करने लगा दोनों में बहसबाजी के बाद मारपीट होने लगी तो प्रेमपाल ने पास में रखी दांव से कृष्णपाल की गर्दन पर वार किया
दांव के वार से कृष्णपाल की गर्दन कट गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई । दांव के वार से लहूलुहान होकर जैसे कृष्ण पाल नीचे गिरा तो चीख पुकार मच गई। इसी बीच मौका पाकर प्रेमपाल फरार हो गया ।परिवार वाले जब तक कृष्ण पाल को अस्पताल ले जाते तब तक उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया । यह देखकर परिजनों में कोहराम मच गया पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिस में शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया आरोपी प्रेमपाल की तलाश की जा रही है।


