मथुरा। विश्वप्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी मंदिर में नियमों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मंदिर के अंदर एक कपल द्वारा सगाई करने और रील बनाने का मामला सामने आया है।
बताया गया कि एक युवक और युवती सीधे वीआईपी गैलरी में पहुंचे और बांकेबिहारी जी का आशीर्वाद लेने के बाद प्रतिमा के सामने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई।
मंदिर की व्यवस्थाओं और नियमों के अनुपालन की निगरानी के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा कमेटी गठित किए जाने के बावजूद मंदिर परिसर में इस तरह सगाई और रील बनाए जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।रियल लाईफ में REEL की वजह से मन की मुराद के आगे मंदिर के नियम छोटे पड़ गए।
Author: Taja Report
Views: 17

