Skip to main content

TR NEWS UP-UK

राहुल गांधी के खिलाफ मुजफ्फरनगर दंगों को लेकर बयान को लेकर दायर मानहानि केस में गवाही दर्ज

सुल्तानपुर । राहुल गांधी के खिलाफ मुजफ्फरनगर दंगों को लेकर बयान को लेकर दायर मानहानि केस में गवाही दर्ज, छह जनवरी को होगी सुनवाई

सुल्तानपुर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि के मुकदमें में गवाही दर्ज कर ली गई है। राहुल ने 2013 में मुजफ्फरनगर दंगों को लेकर एक बयान दिया था।

समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि केस में बुधवार को गवाही दर्ज की गई। एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने मामले में अगली सुनवाई के लिए छह जनवरी की तिथि नियत की है। कोतवाली नगर के घरहा खुर्द गांव निवासी मो. अनवर ने वर्ष 2013 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का परिवाद कोर्ट में दायर किया था। उनका आरोप है कि 24 अक्तूबर 2013 को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के इंदौर में चुनावी सभा में कहा था कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के दंगा पीड़ित युवक पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से संपर्क साध रहे हैं।

राहुल गांधी के इस बयान से परिवादी मो. अनवर की भावनाएं आहत हुई थी। बुधवार को शहर के दरियापुर निवासी विशाल बरनवाल की गवाही दर्ज की गई। मामले में अगली सुनवाई छह जनवरी को होगी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *