Skip to main content

TR NEWS UP-UK

राहुल और इकरा हसन समेत इन सांसदों को पाकिस्तान ने भेजे आम

नई दिल्ली। पाकिस्तानी हाईकमीशन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और इकरा हसन समेत 7 सांसदों को आम से भरे डिब्बे भेजे हैं। इसे मैंगो डिप्लोमेसी बताया जा रहा है।

पाकिस्तान हाईकमीशन ने भारतीय सांसदों को आम भेजने की पुष्टि की है। हाईकमीशन सूत्रों के अनुसार हर साल आम पंरपरा के अनुसार भेजे जाते हैं। जिन सांसदों को पाकस्तिानी उच्चायोग की ओर से आम के पैकेट भेजे गए हैं, उनमें विपक्ष के नेता राहुल गांधी, राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल, तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर, रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिब्बुल्लाह नदवी, सपा के सांसद जिया उर रहमान बर्क, गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी और कैराना की सांसद इकरा हसन शामिल हैं। पहले तो कई सांसदों ने आम मिलने से इनकार कर दिया। सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी के दफ्तर की ओर से बयान जारी किया गया। शशि थरूर ने भी कैमरे पर कहा कि उन्हें पाकिस्तान उच्चायोग से कुछ भी नहीं मिला है। थरूर ने कहा, मुझे न पहले कुछ पाक हाईकमीशन से आया न अभी आम आया। लेकिन बाद में हाईकमीशन के सूत्रों ने इसकी पुष्टि कर दी कि सांसदों को आम भेजे गए हैं।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *