नई दिल्ली। कांग्रेस ने आखिर उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया। इसके बाद प्रियंका के रायबरेली से चुनाव लड़ने की चर्चा पर विराम लग गया। इन दोनों सीटों पर नामांकन का आखिरी दिन आज यानी शुक्रवार को है। पार्टी ने तय किया है कि राहुल गांधी रायबरेली और किशोरी लाल शर्मा अमेठी लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में होंगे। केएल शर्मा, सोनिया गांधी के प्रतिनिधि रह चुके हैं। इसी के साथ प्रियंका गांधी को मैदान में नहीं उतारा जाएगा। कांग्रेस ने शुक्रवार सुबह इसकी आधिकारिक घोषणा की। कल देर रात हुई बैठक में राहुल गांधी ने अमेठी से चुनाव लड़ने से साफ इनकार कर दिया। बाद में उन्हें विरासत का हवाला देकर रायबरेली के लिए मनाया गया। आज वे नामांकन कर रहे हैं।
Author: Taja Report
Post Views: 9

