अयोध्या। आज देशभर में धूमधाम से रामनवमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस बार की रामनवमी बहुत विशेष है क्योंकि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद रामलला की ये पहली रामनवमी है। इस दौरान रामलला की विशेष पूजा-अर्चना के साथ रामलला का सूर्याभिषेक होगा। इस मौके पर राम मंदिर का विशेष श्रृंगार किया गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने राम लला के दर्शन किए ।
रामनवमी के मौके पर राम मंदिर के कपाट भक्तों के लिए सुबह 3.30 बजे खोल दिए गए। कहा जा रहा है कि रात 11 बजे तक भक्त रामलला के दर्शन कर सकेंगे। ऐसे में मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई है। दोपहर 12.16 बजे रामलला का सूर्यतिलक किया जाएगा।
Author: Taja Report
Post Views: 11

