मुजफ्फरनगर। रामपुरी एकता शक्ति धर्म प्रचार समिति के तत्वाधान में रामपुरी मुजफ्फरनगर में हो रहे श्री रामलीला मंचन में 6 अक्टूबर 2024 की रात्रि को हुए लीला मंचन में प्रभु श्री राम को लेकर मंथरा का कैकई को भड़काना और फिर कोप भवन में केकैई का दशरथ के साथ संवाद बहुत सुंदर रूप से प्रस्तुत किया गया मंथरा द्वारा केकैयी को भड़काने पर केकई द्वारा दशरथ से वर मांगना राम को 14 वर्ष का वनवास और भरत को राजतिलक और पिता की आज्ञा पाकर प्रभु श्री राम माता जानकी जी और लक्ष्मण जी सहित वन गमन की बहुत सुंदर लीला दर्शकों के सामने प्रस्तुत की गई इस दृश्य को देखकर सभी नागरिक भाव विभोर हो गए और प्रभु श्री राम और माता जानकी की जय जयकार होने लगी इस अफसर प्रमुख के अतिथि के रूप में गर्ग पेपर मिल के जी एम श्री रतनलाल शर्मा जी ने फीता काटकर व गणेश वंदना कर लीला का शुभारंभ कराया उनके साथ धर्मेंद्र कुमार रामकुमार वर्मा जी आलोक गुप्ता जी व मनोज गुप्ता जी कोल्हू वाले भी उपस्थित रहे और मुख्य रूप से चौधरी शक्ति सिंह अध्यक्ष श्री रामलीला कमेटी के साथ दिवाकर त्यागी कोषाध्यक्ष नीरज शर्मा महामंत्री प्रमोद पाल संयोजक रवी धीमन उपाध्यक्ष गगन जिंदल ज्ञानेंद्र तिवारी राकेश प्रजापति विपिन त्यागी रजत कुमार बबलू गुप्ता हिमांशु गोस्वामी शौर्य सिंह अंश वंश आयुष पाल शिवम त्यागी उदय ठाकुर विपिन धीमन व वह मुख्य निर्देशक सत्येंद्र त्यागी व व्यासपीठ पर देवशरण शास्त्री जी उपस्थित रहे।


