Skip to main content

TR NEWS UP-UK

रामपुरी में सीता स्वयंवर और लक्ष्मण परशुराम संवाद की लीला का बहुत सुंदर मंचन

 रामपुरी एकता शक्ति धर्म प्रचार समिति के तत्वाधान में रामपुरी मुजफ्फरनगर में हो रहे श्री रामलीला मंचन में 4 अक्टूबर 2024 की रात्रि को हुए मंचन में सीता स्वयंवर में प्रभु श्री राम का विवाह माता जानकी के साथ बड़े धूमधाम से कराया गया अभिनयकर्ताओं ने बहुत अच्छी प्रस्तुति दी जैसे ही प्रभु श्री राम ने धनुष उठाकर तोड़ा तो मानो आकाश से पुष्प वर्षा होने लगी और प्रभु श्री राम के जय घोष से श्री रामलीला मंचन स्थल गूंजायमान हो गया धनुष तोड़ने के पश्चात माता जानकी और प्रभु श्री राम के द्वारा एक दूसरे को वरमाला पहनाते हुए बहुत सुंदर प्रस्तुति अभिनयकर्ताओं द्वारा पेश की गई और वरमाला पहनाते ही चारों ओर से पुष्प वर्षा होने लगी और प्रभु श्री राम और माता जानकी के जय घोष से सारा वातावरण गूंज उठा इसके पश्चात महर्षि परशुराम जी का आगमन हुआ और लक्ष्मण परशुराम संवाद का बहुत ही सुंदर दृश्य कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसे सभी ने बहुत सराहा मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, भाजपा नेता श्री मोहन तायल, विजय जोशी लक्ष्मण शर्मा और रामपुरी की ही स्थानीय निवासी श्रीमती संतोष देवी रही मुख्य रूप से चौधरी शक्ति सिंह अध्यक्ष श्री रामलीला कमेटी रामपुरी के साथ-साथ कोषाध्यक्ष दिवाकर त्यागी महामंत्री नीरज शर्मा उपाध्यक्ष रवी धीमन गगन जिंदल मनोज लेमन ज्ञानेंद्र तिवारी विकास न ज्ञान विकास ठाकुर शिवम त्यागी विपिन त्यागी रजत कुमार राकेश प्रजापति देवशरण शास्त्री जी सत्येंद्र त्यागी वंश आयुष पाल शौर्य सिंह चंद्रपाल सिंह निखिल शर्मा आदि उपस्थित रहे 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *