Skip to main content

TR NEWS UP-UK

रामपुरी में फूड प्वाइजनिंग से परिवार बीमार, बच्ची की मौत

मुज़फ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के रामपुरी में फूड प्वाइजनिंग से एक परिवार की हालत बिगड़ गई। बताया गया है कि दाल चावल खाने से पूरे परिवार को उल्टी दस्त लग गये। एक नौ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। पति पत्नी और दो बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया।
पुलिस के अनुसार शहर की उत्तरी रामपुरी में कर्मवीर पुत्र राम कुमार के परिवार में बुधवार की शाम को घर में बने दाल चावल खाए थे। दाल चावल खाने के बाद 35 वर्षीय कर्मवीर, उसकी पत्नी संगीता, 14 वर्षीय पुत्री बुलबुल, 7 वर्षीय पुत्र वंश और नौ वर्षीय पुत्री निक्की की हालत बिगड़ गई। सभी को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान निक्की की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने जिला अस्पताल पर हंगामा कियाऔर चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने समझा बुझाकर उन्हें शांत किया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *