Skip to main content

TR NEWS UP-UK

राज्यरानी और संगम एक्सप्रेस को मुजफ्फरनगर से होकर चलाये जाने के लिए कपिल देव अग्रवाल ने रेल मंत्री को पत्र लिखा

मुजफ्फरनगर। राज्यरानी और संगम एक्सप्रेस को मुजफ्फरनगर से होकर चलाये जाने के लिए मंत्री कपिल देव ने रेल मंत्री को पत्र लिखा। 

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट की और मेरठ से चलने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस और संगम एक्सप्रेस को सहारनपुर जंक्शन से संचालित कराये जाने का आग्रह किया। इससे मुजफ्फरनगर के यात्रियों को सुविधा होगी और लखनऊ व प्रयागराज जाने के लिए मेरठ से टिकट नहीं खरीदना पडेगा।

विदित रहे, वर्तमान में गाडी संख्या 22454 राज्यरानी एक्सप्रेस मेरठ से चलकर लखनऊ पहुंचती है और दूसरी गाडी संख्या 14164 संगम एक्सप्रेस मेरठ से चलकर कानपुर होते हुए प्रयागराज तक जाती है। दूसरी ओर, मुजफ्फरनगर से कानपुर के लिए कोई दैनिक ट्रेन भी नहीं है।

मंत्री कपिल देव ने बताया कि उन्होंने जनपदवासियों की सुविधा के लिए इन दोनों गाडियों को मेरठ के स्थान पर सहारनपुर जंक्शन से शुरू किये जाने को लेकर रेल मंत्री से मुलाकात कर उन्हें पत्र लिखा है। यदि इन ट्रेनों का संचालन मुजफ्फरनगर से होकर किया जाएगा, तो जिले के नागरिकों को इससे बड़ी सुविधा होगी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *