मुजफ्फरनगर । लोकसभा क्षेत्र में सरधना के गांव खेड़ा में आज मंगलवार को राजपूत समाज की स्वाभिमान महापंचायत में भाजपा के पूरी तरह बायकाट का ऐलान किया गया। मौजूदा सांसद के विरोध के साथ लोकसभा चुनाव में टिकट वितरण में भाजपा पर समाज की अनदेखी करने का आरोप लगाया गया। महापंचायत में राजपूत समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का भी आह्वान करते हुए एकजुट होकर रहने का आह्वान किया गया है। आयोजकों का दावा है कि महाकुंभ में सहारनपुर और मेरठ मंडल सहित हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड आदि विभिन्न राज्यों से राजपूत समाज के लाखों संख्या में लोग पहुंचे। इस समाज के नेताओं ने भाजपा पर राजपूत समाज के अपमान का आरोप लगाया और कहा कि कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा। वक्ताओं ने भाजपा को जमकर निशाने पर लिया और जमकर नारेबाजी की गई।
Author: Taja Report
Views: 25

