मुजफ्फरनगर । लोक सभा निर्वाच-2024 के दृष्टिगत लागू आदर्श आचार संहिता के नियमो का पालन कराते हुये मुजफ्फनरगर पुलिस द्वारा राजनैतिक पोस्टर, बैनर, होर्डिंग आदि को हटाया गया।
अवगत कराना है कि लोक सभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत सम्पूर्ण देश में आदर्श आचार संहित लागू हो चुकी है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन में आदर्श आचार संहिता का पूर्ण अनुपालन कराते हुए मुजफ्फरनगर पुलिस व प्रशासन की टीम द्वारा जनपद के सार्वजनिक स्थलों, चौराहों शासकीय भवनों, कार्यालयों, विद्युत पोल, निजी भवनो व अन्य स्थानों पर लगे सभी राजनैतिक दलों के पोस्टर, बैनर, होर्डिंग, झण्डेआदि को हटाया जा रहा है तथा दीवारो पर चस्पा किये गये पोस्टरों को हटाकर उसके स्थान पर चूने से पोताई कराई जा रही है।
Author: Taja Report
Views: 14


