लखनऊ । केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नामांकन किया। उनके रोड शो के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ की ट्रैफिक व्यवस्था को ख़ुद संभाल लिया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नामांकन में हज़रत गंज में भीड़ के चलते ट्रैफिक जाम हो गया तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद माइक संभाला और ट्रैफिक क्लियर कराया। बाद में राजनाथ सिंह ने नामांकन किया। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित थे।
Author: Taja Report
Views: 23

