Skip to main content

TR NEWS UP-UK

राकेश टिकैत भतीजे को लड़ाना चाहते हैं विधानसभा चुनाव? 

मुजफ्फरनगर। क्या भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत अब अपने परिवार को सक्रिय राजनीति में लाने की तैयारी में हैं। सूत्रों के मुताबिक टिकैत अपने भतीजे को मुजफ्फरनगर की किसी एक सीट से विधानसभा चुनाव लड़वाना चाहते हैं और इसके लिए उपयुक्त पार्टी की तलाश में हैं। सूत्र बताते हैं कि टिकट की गारंटी के लिए पिछले कुछ दिनों में टिकैत ने दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी से अलग-अलग मुलाकात की है।

 

टिकैत खुद 2007 में खतौली से और 2014 में अमरोहा लोकसभा से चुनाव लड़कर हार चुके हैं, इसलिए इस बार वह खुद नहीं बल्कि परिवार के युवा चेहरे को आगे करना चाहते हैं।हालांकि इस मुलाकात को लेकर तीनों दलों की तरफ से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। रालोद खेमे का कहना है कि मुजफ्फरनगर उनकी परंपरागत सीट है, जबकि सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों का बंटवारा अभी तय नहीं हुआ है।

2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में अभी समय है, लेकिन पश्चिमी यूपी में जाट-मुस्लिम समीकरण को देखते हुए टिकैत परिवार का चुनावी दांव अहम माना जा रहा है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *