Skip to main content

TR NEWS UP-UK

राकेश टिकैत पर एनएसए लगाने की इस भाजपा विधायक ने की मांग

गाजियाबाद। लोनी से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर की सरकार से किसान नेता राकेश टिकैत पर एनएसए लगाने की मांग करते हुए पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत ने भारत को बांग्लादेश बनाने का बयान दिया और देश की संसद पर चढ़ाई करने की बात कही। राकेश टिकैत के द्वारा दिये गये बयान पर नंदकिशोर गुर्जर ने सख्त कार्यवाही की मांग की।

 

नन्द किशोर गुर्जर

विधायक

लोनी 53 (गा०वाद) उ.प्र. 918182818, 0120-6335739 ai: randkishoremlaloni@gmail.com @ /nkgurjar4bjp

सदस्य विधान  सभा

लखनऊ निवास : सी-602, भूखण्डी मन्त्री आदान

लखनऊ, उत्तर प्रदेश – 226001

क- 7 No. 253013

उत्तर प्रदेश

क्षेत्रीय निवास:- ग्राम गनौली, पोस्ट – चिरोड़ो तहसील लोनी, गाजियाबाद (उ.प्र) 201122

–

माननीय मुख्यमंत्री जी, उ.प्र. सरकार,

दिनाँक 21/02/024

सादर आपका ध्यान एक गंभीर विषय की ओर आर्कषित करना चाहता हूं जोकि राष्ट्र की एकता और अखंडता से संबंधित है। श्री राकेश टिकैत प्रवक्ता भाकियू के द्वारा पहले गणतंत्र दिवस पर अलगाववादियों और खालिस्तानियों के साथ मिलकर असंख्य स्वतंत्रता सैनानियों के बलिदान स्वरूप प्राप्त भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को लालकिले से उतारकर वहां खालिस्तानियों का झंडा फहराया गया, पाकिस्तान के सुर में सुर मिलाते हुए राष्ट्रहित में हटाए गए धारा 370 का विरोध किया एनएसए के तहत मुकदमा दर्ज होने के बावजूद गिरफ्तारी और कठोर कार्यवाही नहीं होने पर राकेश टिकैत का दुस्साहस बढ़ता गया जिसका परिणाम है कि राकेश टिकैत के द्वारा एक चैनल से बातचीत में भारतीय संविधान के तहत निर्वाचित सरकार को उखाड़ फेंकने और लोकतंत्र के मंदिर संसद भवन पर हमले की धमकी देते हुए भारत को बांग्लादेश बनाने की धमकी दी है जो भारत के खिलाफ देशविरोधी ताकतों द्वारा की जा रही किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा है क्योंकि पूर्व में भी संसद भवन पर आतंकी हमला हो चुका है। अलगाववादी खालिस्तानियों और कट्टरपंथी मुस्लिम राष्ट्रों, आइएसआई. कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद व अन्य की भाषा में राकेश टिकैत द्वारा धमकी देते हुए यह कहा गया है कि “बांग्लादेश में जो हुआ, वहीं हाल यहां होगा, ये (प्रधानमंत्री) यहां ढूंढते नहीं मिलेंगे, यह तो उस दिन (26 जनवरी) जब ट्रैक्टर लेकर दिल्ली गए, लोगों ने बहका दिया कि लालकिले की ओर चले जाओ, उस दिन पार्लियामेंट की तरफ मोड देते तो… वो 26 जनवरी थी नहीं तो 25 लाख आदमी थे यह सारा केस उस दिन ही (बांग्लादेश) की तरह निपट जाता, यह निपटेगा, चूक हो गई, हम अब तैयार बैठे हैं, होगा जरूर (वीडियो संलग्न /लिंक) https://youtu.be/DqTato2LelQ?si=bC5m0UG0JgE31e54 | माननीय जी, मैं बहुत ही गंभीरता और जिम्मेदारी से यह बात कह रहा हूं कि राकेश टिकैत दिल्ली और एनसीआर में रहने वाले बांग्लादेशियों- रोहिंगयाओं और देशविरोधी ताकतों के प्रवक्ता के रूप में बोल रहे है जिन्होंने देश को खंडित करने और अपनी देश-विरोधी मंशा पूर्व में ही प्रकट कर दी है जिसके पीछे विदेशों से प्राप्त हो रही धनराशि है जिसकी उच्चस्तरीय जांच आवश्यक है। इसके अतिरिक्त कलकत्ता में डॉक्टर बिटिया के साथ हुए जघन्यतम दुराचार के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों की आलोचना कर इनके द्वारा मृत्तक बिटिया के शरीर को शब्दों से नोंचने का प्रयास किया गया है जिससे लोगों में भारी आक्रोश है।

अतः उक्त गंभीर विषय में तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित को रासुका के तहत मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने की कृपा करें जिससे देश की एकता और अखंडता अक्षुण्ण रहें और देशविरोधी ताकतों के भारत में गृह युद्ध कराने के मंसूबों को समय रहते कुचला जा सके।

श्री योगी आदित्यनाथ जी.

मा. मुख्यमंत्री, उ.प्र. सरकार,

पंचम तल, लोकभवन, लखनऊ।

सादर,

नन्द किशोर गुर्जर

( विधायक लोनी विधानसभा 53 )

जनपद गाजियाबाद (उ. प्र. )

क्षेत्रीय कार्यालय सी-8, नियर भारतीय स्टेट बैंक, बलराम नगर, दिल्ली-सहारनपुर रोड, लोनी, गाजियाबाद (उ. प्र.) 201102

:

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *