हरिद्वार । भारतीय किसान यूनियन के राष्टीय चिंतन शिविर हरिद्वार उत्तराखंड- प्रथम दिवस प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि देश का किसान आज संघर्ष के दौर से गुजर रहा है संगठित रहकर ही इस लड़ाई को जीता जा सकता है।
हरिद्वार-उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार में भारतीय किसान यूनियन के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय चिंतन शिविर के आज प्रथम दिवस देशभर से आए किसानों,मजदूरों,आदिवासियों ने चिंतन शिविर में हिस्सा लिया। आज शिविर की शुरुआत में तीन सत्र हुए जिसमें संगठन को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई भारतीयकिसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत जी ने राष्ट्रीय शिविर में आई किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कि आज देश का किसान,मजदूर आदिवासी,बेरोजगार,युवा संकट के दौर से गुजर रहा है सरकारों की नीतियां उसे आगे नहीं बढ़ने दे रही हैं आप सभी की जिम्मेदारी है कि आप सब मिलकर संगठन पर कम करो क्योंकि आने वाले समय में ही संगठन ही इस देश को बचाएगा।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी संगठन को चलाने के लिए सर्वप्रथम आप सभी को अनुशासन में रहकर कार्य करने होंगे जिससे किसानों का भविष्य तय हो सके।
चिंतन शिविर में आज अध्यक्षता ओमप्रकाश कडेला वह मंच का संचालन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पवन खटाना ने किया जिसमें भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा जी सहित खापों के चौधरी व संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

