Skip to main content

TR NEWS UP-UK

राकेश टिकैत ने आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल में किया योग

मुजफ्फरनगर। दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में विशाल योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें योगाचार्य सुश्री प्रियम चौधरी ने उपस्थित साधकों एवं साधिकाओं को सामूहिक योग अभ्यास कराये तथा योग के द्वारा शरीर के बाह्य एवं आंतरिक अंगों के होने वाले लाभ की भी जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किसान नेता राकेश टिकैत रहे। उन्होंने उपस्थित साधकों के साथ योगासन किए तथा सभी से योग मय जीवन शैली अपनाने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन श्री सुघोष आर्य एडवोकेट ने किया। उन्होंने हास्य योग कराकर वातावरण को हर्षोल्लाह से भर दिया तथा उन्होंने बताया कि आर्य एकेडमी में प्रातः कालीन बेला में निशुल्क दैनिक योग कक्षाएं संचालित की जाती है। कार्यक्रम के अंत में आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक डॉ सत्यवीर आर्य ने स्मृति चिन्ह भेंट कर अतिथि एवं योगाचार्य को सम्मानित किया विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सोनिका आर्य ने सभी योग साधक एवं साधिकाओं का आभार व्यक्त किया तथा सभी को सुपाच्य प्रसाद वितरण किया गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *