Skip to main content

TR NEWS UP-UK

रसोइयों के मानदेय 2000 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये, मिले कैशलेस चिकित्सा कार्ड

मुजफ्फरनगर । इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ में पीएम पोषण योजना अंतर्गत कार्यरत रसोइयों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। उक्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के कर कर कमलों से स्वास्थ्य, सुरक्षा प्रदान करने वाली मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत रसोइयों को प्रतीकात्मक कैशलेस चिकित्सा कार्ड का वितरण किए गए।

इस अवसर पर दूरदर्शन के माध्यम से संदीप सिंह राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बेसिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश सरकार, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, उत्तर प्रदेश सरकार, उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संभाषण प्रसारित हुआ। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश ने अपने संभाषण में बताया क़ि की 353000 रसोइयों में 93% हमारी माताएं बहने हैं, अपनी मातृ शक्ति को हम कभी भुला नहीं सकते, इसी मातृ शक्ति के बल पर ही हम आज आगे बढ़ रहे हैं, रसोइयों के द्वारा प्रतिदिन एक करोड़ 46 लाख से भी अधिक बच्चों के लिए भोजन बनाया जाता है, इस योजना के माध्यम से बच्चों के लिए विद्यालय में स्वस्थ भोजन की व्यवस्था की गई है, स्वस्थ बच्चे के अंदर ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है, उन्होंने बताया कि सभी रसोइयों के सम्मान की जिम्मेदारी भी हमारी ही है, आज बेसिक शिक्षा विभाग में हर क्षेत्र में बच्चों की शिक्षा से लेकर बच्चों को एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज के माध्यम से जोड़ने विद्यालय में अवस्थापना सुविधाओं को पूर्ण करने, निपुण लक्षण की प्राप्ति, इन सभी के द्वारा हमारी सरकार ने बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाने का प्रयास किया है।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पीएम पोषण योजना अंतर्गत रसोइयों के सम्मान समारोह के अवसर पर कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रसोइयों को गंभीर बीमारी के इलाज हेतु 5 लाख की सुविधा प्रदान की है सभी रसोइयों का मानदेय जो अब तक 2000 प्रतिमाह दिया जाता था उसे बढ़ाकर ₹3000 प्रति माह कर दिया गया है इसके अलावा रसोइयों को यूनिफॉर्म हेतु अब तक ₹500 की धनराशि दी जा रही थी जिसको बढ़कर माननीय मुख्यमंत्री जी ने ₹1000 वार्षिक किया है तथा 2 लाख रुपए की सामाजिक सुरक्षा हेतु धनराशि प्रदान करने की घोषणा की गई है।

मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस अवसर पर रसोइयों को दी जाने वाली चार सुविधा- ₹500000 तक के मुफ्त इलाज हेतु कैशलेस चिकित्सा सुविधा, ₹200000 की धनराशि की दुर्घटना बीमा सुरक्षा सुविधा, मानदेय ₹2000 प्रति माह से बढ़ाकर ₹3000 प्रति माह किया जाना एवं वर्ष में यूनिफार्म हेतु ₹500 की धनराशि को बढ़ाकर ₹1000 वार्षिक किए जाने की घोषणा की गई। माननीय मुख्यमंत्री जी ने बताया कि रसोईयाओं के मानदेय की धनराशि सीधे उनके खाते में हस्तांतरित की जा रही है किसी प्रकार की घटना अथवा दुर्घटना होने पर एसबीआई द्वारा उनको सीधे 2 लाख की सामाजिक सुरक्षा की धनराशि प्रदान की जाएगी। अब रसोईया प्रत्येक वर्ष किसी भी अस्पताल में 5 लाख तक की धनराशि का इलाज मुफ्त कर सकते हैं। मैं मुख्यमंत्री जी ने कहा की रसोई घर साफ सुथरा हो, प्रतिदिन नियमित रूप से मीनू के अनुसार मध्यान भोजन बनाया जाए, कहीं पर फूड प्वाइजनिंग ना हो गंदगी ना हो किसी भी प्रकार की लापरवाही खाना बनाने में ना बरती जाए रसोई घर में खाना बनाते समय यह किसी भी बाहरी व्यक्ति को ना आने दिया जाए पीएम पोषण योजना अंतर्गत जो मीनू तैयार किया गया है उसी के अनुरूप विद्यालय में खाना बनाया जाए। मैं मुख्यमंत्री जी ने बताया कि ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत 19 पैरामीटर के द्वारा परिषदीय स्कूलों में सभी मूलभूत सुविधाएं प्रदान की गई है बच्चे आगे बढ़ रहे हैं। यह भी बताया कि इस वर्ष के अंत तक मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालयों का मॉडल भी आने वाला है श्रमिकों के बच्चों हेतु विद्यालयों की पृथक से स्थापना की गई है मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोरोना का ल से निराश्रित बच्चों के लिए लागू की गई है। अंत में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा सभी भोजन माता को उपरोक्त सुविधा प्रदान किए जाने एवं रक्षाबंधन के पर्व की सभी को बधाई दी गई।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *