चंडीगढ़ । रणजीत सिंह हत्या में सच्चा सौदा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बरी कर दिया गया है।
पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से गुरमीत राम रहीम को बड़ी राहत दी। डेरा के पूर्व प्रबंधक रणजीत सिंह हत्याकांड में राम रहीम को बरी कर दिया गया। उम्र कैद की सजा के खिलाफ राम रहीम ने दाखिल की थी अपील। पंचकूला स्थित हरियाणा की विशेष सीबीआई कोर्ट ने अक्टूबर 2021 में उम्र कैद की सजा सुनाई थी। साल 2002 में यह हत्याकांड हुआ था और बाद में मामला सीबीआई को सौंपा गया था। जानकारी के अनुसार, 22 साल पुराना यह मामला है, जिसमें 19 साल बाद सीबीआई कोर्ट ने डेरा मुखी राम रहीम को दोषी करार दिया था। रामरहीम फिलहाल, जेल में बंद है और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड और दो साध्वियों के दुष्कर्म के मामले में उसे सजा हुई है।
Author: Taja Report
Post Views: 18

