Skip to main content

TR NEWS UP-UK

रक्त वीरों की याद में लगाया रक्तदान शिविर, रक्तांजलि देने उमड़े लोग

मुजफ्फरनगर।  जरूरतमंद लोगों को अपने रक्त से जीवनदान देने वाले असमय दुनिया को छोड़ गए रक्त वीरों की याद में समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति के संयुक्त तत्वाधान में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया रक्तदान शिविर में 51 रक्त वीरों ने रक्तदान किया। 

शिविर संयोजक शक्ति चौहान ने बताया की समर्पित युवा के रक्त वीर स्वर्गीय मनप्रीत सिंह मां स्वर्गीय रवि अरोड़ा स्वर्गीय सत्यम अरोड़ा एवं स्वर्गीय संदीप भाटिया की पुण्य समिति में समर्पित युवा समिति द्वारा यह रक्तदान शिविर लगाया गया है यह सभी रक्तबीर अपने जीवन काल में सदैव रक्तदान कर लोगों की प्राण रक्षा करते रहे थे एवं अन्य लोगों को भी रक्तदान अभियान से जोड़ते रहे थे इन सभी रक्त वीरों को श्रद्धांजलि देने के लिए रक्तदान से उपयुक्त माध्यम और कोई नहीं हो सकता था।

समर्पित युवा के रक्त संयोजक आशीष अरोरा ने बताया कि युवाओं में रक्तदान को लेकर बहुत उत्साह है आज नगर पालिका के 3 युवा सभासद अमित पटपटिया नवनीत गुप्ता प्रशांत गौतम ने एक साथ रक्तदान कर युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया है रक्तदान शिविर में समर्पित युवा शक्तियों के सभी सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहा।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *