Skip to main content

TR NEWS UP-UK

योगी ने किया मोरना चीनी मिल के विस्तार और मीरापुर में मिनी स्टेडियम व शुकतीर्थ के विकास का वादा

मुजफ्फरनगर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर जमकर हमला करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का मॉडल वही है, जो आपने कन्नौज में ‘नवाब ब्रांड’ देखा है… जब कार्रवाई होती है तो समाजवादी पार्टी के मुखिया बड़ी बेशर्मी से उन दुष्कर्मियों के साथ खड़े होते हुए दिखाई देते हैं। उन्होंने मोरना चीनी मिल के विस्तार और मीरापुर में मिनी स्टेडियम व शुकतीर्थ के विकास का वादा किया।

मीरापुर क्षेत्र स्थित केलापुर जसमौर के भगवंत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में आयोजित रोजगार मेले और स्मार्टफोन वितरण समारोह में मख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसी भी दंगाई को सिर उठाने का अवसर नहीं देंगे। सुरक्षा में सेंध लगाने की छूट नहीं है। गरीब, युवा, किसान और महिला चार ही जातियां हैं। सरकार आपके साथ खड़ी है। डबल इंजन की सरकारी आकांक्षाओं की पूर्ति करेगी। जो जाति के नाम पर बांटने आएंगे, उनसे सावधान रहना। मोरना चीनी मिल को सुंदरीकरण और विस्तारीकरण की योजना से जोड़ने के लिए आश्वत किया। उन्होंने कहा कि मीरापुर में मिनी स्टेडियम बनवाया जाएगा। पुलिस भर्ती परीक्षा का जिक्र करते हुए कहा कि युवाओं की योग्यता पर सवाल खड़ा करने वालों के लिए जेल के रास्ते खुले हुए हैं। जो नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करेगा, उसकी संपत्ति जब्त करेंगे। उस संपत्ति को गरीबों में बांटने का काम करेंगे। पहले कांधला-कैराना से पलायन हो रहा था, लेकिन अब निवेश हो रहा है। 10 साल पहले मुजफ्फरनगर दंगों की आग में झुलस रहा था। लेकिन अब पश्चिम उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त है और धूम धड़ाके के साथ कांवड़ यात्रा के माध्यम से वैश्विक मंच पर नई छवि को स्थापित करने का काम कर रहा है।

सीएम ने कहा कि नई पहचान के लिए विकास, सुरक्षा और नौजवानों को सरकारी नौकरी चाहिए। 2017 से पहले जब सरकारी नौकरी निकलती थी तो मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर को बाहर कर दिया जाता था। अब कोई भी नौकरी निकलती हो तो यहां का नौजवान और बेटी भी सरकारी नौकरी में हिस्सा प्राप्त कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि दो वर्ष में दो लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देनी है। अभी 60 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की भर्ती करने जा रहे हैं। भर्ती की प्रक्रिया में भाग लीजिए, कोई माई का लाल आपकी योग्यता पर प्रश्न खड़ा नहीं कर सकेगा। अगर किसी ने ऐसा किया तो यूपी सरकार ने जेल के रास्ते खोल दिए हैं।

2017 के पहले दंगे होते थे, गुंडागर्दी होती थी। न बेटी सुरक्षित थी, न व्यापारी का सम्मान था और न ही अन्नदाता व्यापारी को योजनाओं का लाभ मिलता था। अब अन्नदाता को सिर माथे पर बैठाकर योजनाओं को लाभ मिलेगा। गुड़ की मिठास मुजफ्फरनगर के माध्यम से दुनिया के बाजारों में मिल रही है। साथ-साथ शुकतीर्थ विकास परिषद के माध्यम से वैश्विक मंच से ले जाने का कार्य सरकार ने किया है। सीएम योगी ने कहा कि यूपी में अब सुरक्षा का माहौल है। त्योहार शांतिपूर्वक मनाए जा रहे हैं। जिन लोगों ने झूठ बोला था, एक लाख रुपये का बांड भरवाया था, उसका क्या हुआ। सुरक्षा का मॉडल देने के लिए आए हैं। सपा का मॉडल वही है, जो कन्नौज में नवाब ब्रांड देखा। एक नेता बेटी के साथ किस तरह का व्यवहार किया गया। उनकी पार्टी का नेता अयोध्या में किस तरह का व्यवहार करता है। सपा के लोग बड़ी बेशर्मी के साथ दुष्कर्मियों के साथ खड़े दिखाई देते हैं। जो समाज अपनी बेटियों और बहनों की रक्षा नहीं कर सकता, उसका कोई भविष्य नहीं होता है। बेटी की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले का अगले चौराहे पर इंतजार कोई यमराज कर रहा होगा।

मेजर ध्यानचंद खेल यूनिवर्सिटी बनेगी। खेलों में पश्चिम यूपी के खिलाड़ी मेडल लाएंगे। अब तक 500 खिलाड़ियों को नौकरी दी गई है। मेडल जीतने पर यूपी सरकार की सरकारी नौकरी इंतजार कर रही होगी। खेलो इंडिया खेलो से लाभ हुआ है। यूपी देश का सबसे युवा राज्य है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *