Skip to main content

TR NEWS UP-UK

ये हैं पालिका के टॉप टेन बकाया दार, वसूली के लिए जारी होंगे नोटिस

मुजफ्फरनगर । नगर पालिका परिषद बडे बकाया दारों से वसूली के लिए नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है। पालिका ने टॉप टेन बकाया दार चिह्नित किए हैं। इनमें टॉप ग्रांड प्लाजा माल एएसजे डवलपर्स पर हाउस और वाटर टैक्स के रूप में 14 लाख 89 हजार 628 रुपये बकाया हैं। बकायादारों की सूची में उनकी माता सुरेन्द्रा रानी, आलोक स्वरूप व अनिल स्वरूप निवासी 246 द्वारकापुरी पर भी टैक्स के रूप में 53610 बकाया है। नसीम निवासी खालापार पर 4.66 लाख, शकुन्तला देवी निवासी खालापार पर 2 लाख 63 हजार 214, गांधी कालोनी निवासी इन्द्रा रानी आदि पर 01 लाख 87 हजार, द्वारकापुरी स्थित ग्रेवाल जनरल हॉस्पिटल अग प्रा.लि. पर 01 लाख 72 हजार 868, हनीफ निवासी लेख दक्षिणी खालापार पर 68746, केवलपुरी निवासी र एप पर पढ़ें पर 63712, पदम सिंह निवासी खालापार पर 71416 टैक्स के रूप में बकाया हैं। अब अभी तक दस बडे व्यवसायिक भवन स्वामी पालिका के कर्जदार पाए गए है। इन पर करीब 28 लाख से अधिक का टैक्स बकाया है। उक्त गृहकर और जलकर जमा कराने के लिए नगर पालिका उक्त बकायेदारों को नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है। पालिका के कर निर्धारण अधिकारी दिनेश यादव के द्वारा 50 हजार से अधिक वाले बकायेदारों की सूची तैयार की जा रही है। कर विभाग के द्वारा जो अभी तक सूची तैयार की गई है उनमें खालापार, गांधी
कालोनी, द्वारकापुरी, केवलपुरी के लोग हैं।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *