Access denied यूपी में 48 पीपीएस अफसरों का तबादला,विशाल पांडे होंगे मुजफ्फरनगर के नए एसपी क्राइम - Taja Report

Taja Report

यूपी में 48 पीपीएस अफसरों का तबादला,विशाल पांडे होंगे मुजफ्फरनगर के नए एसपी क्राइम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी में 48 पीपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है जिनमें मुजफ्फरनगर के एसपी क्राइम भी बदल दिए गए हैं। विशाल पांडे मुजफ्फरनगर के नए एसपी क्राइम होंगे।

प्रदेश सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार मुजफ्फरनगर के एसपी क्राइम प्रशांत कुमार प्रसाद को सिद्धार्थनगर में अपर पुलिस अधीक्षक बनाकर भेजा गया है। जबकि अंबेडकर नगर के एसपी सिटी विशाल पांडे मुजफ्फरनगर के नए एसपी क्राइम होंगे ।अलीगढ़ के एसपी ट्रैफिक मुकेश चंद उत्तम श्रावस्ती,प्रवीण कुमार यादव श्रावस्ती से अलीगढ़, चक्रपाणि त्रिपाठी चित्रकूट से अयोध्या, फतेहपुर से विजय शंकर मिश्र पीएसी मुख्यालय लखनऊ, अमेठी से हरेंद्र कुमार अंबेडकर नगर के एसपी पश्चिमी बनाए गए हैं।

जौनपुर से शैलेंद्र कुमार सिंह अमेठी, महाराजगंज से आतिश कुमार सिंह जौनपुर,सिद्धार्थ नगर से सिद्धार्थ महाराजगंज,कानपुर कमिश्नरेट से श्रीमती अमिता सिंह आगरा कमिश्नरेट, पीएसी मुख्यालय से कपिल देव सिंह कानपुर कमिश्नरेट, कानपुर नगर से मनोज कुमार पांडे वाराणसी, बरेली से मुकेश प्रताप सिंह सीबीसीआईडी मुख्यालय और कानपुर नगर से मनीष चंद्र सोनकर बरेली भेजे गए हैं।अयोध्या से एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह आजमगढ़, कानपुर नगर से विजेंद्र द्विवेदी बदायूं, बदायूं से अमित किशोर श्रीवास्तव बिजनौर, मथुरा से त्रिगुण विशेन फिरोजाबाद, इटावा से सत्यपाल सिंह चित्रकूट, संभल से श्रीशचंद्र इटावा, लखनऊ से श्रीमती मनीषा सिंह गौतम गौतम बुध नगर, ललितपुर से अनिल कुमार सोनभद्र, सोनभद्र से कालू सिंह ललितपुर, बिजनौर से धर्म सिंह मार्छल पीएसी मुरादाबाद भेजे गए हैं।

ईओडब्ल्यू लखनऊ से महेंद्र पाल सिंह फतेहपुर, प्रयागराज में एसएफसी से सुरेश चंद्र रावत मथुरा, अभिसूचना मुख्यालय से कमल किशोर पुलिस मुख्यालय स्थानांतरित किए गए हैं।इनके अतिरिक्त फिरोजाबाद से अखिलेश भदोरिया अमरोहा, अमरोहा से राजीव कुमार सिंह मथुरा, बरेली से प्रभात कुमार पुलिस मुख्यालय लखनऊ ,झांसी से गोपीनाथ सोनी अभिसूचना बरेली, मथुरा से डॉक्टर अरविंद कुमार झांसी, कानपुर से राजेश कुमार श्रीवास्तव संभल, वाराणसी से श्रीमती ममता रानी चौधरी लखनऊ, पुलिस मुख्यालय लखनऊ से रंजन सिंह वाराणसी, आगरा से डॉ राजीव कुमार सिंह अभिसूचना मेरठ, प्रतीक्षारत राम अर्ज अभिसूचना अयोध्या, लखनऊ से सुबोध कुमार जायसवाल पीएसी लखनऊ,सीतापुर से डॉक्टर प्रवीन रंजन सिंह गौतम बुध नगर, प्रतापगढ़ से दुर्गेश कुमार सिंह सीतापुर,आजमगढ़ से शैलेंद्र लाल प्रतापगढ़, बाराबंकी से अखिलेश नारायण सिंह पुलिस मुख्यालय, कुशीनगर से रितेश कुमार सिंह बाराबंकी, सीबीसीआईडी मुख्यालय से निवेश कटिहार कुशीनगर और पुलिस मुख्यालय से संबद्ध राहुल श्रीवास्तव पुलिस महानिदेशक के जनसंपर्क अधिकारी बनाए गए हैं।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibom güncel giriş
casibom giriş
casibom
jojobet güncel giriş
jojobet giriş
jojobet
grandpashabet güncel giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet
jojobet güncel giriş
jojobet giriş
jojobet
pusulabet güncel giriş
pusulabet giriş
pusulabet
pusulabet güncel giriş
pusulabet giriş
pusulabet
casibom güncel giriş
casibom giriş
casibom
jojobet