फिरोजाबाद। जिले के शिकोहाबाद के नौशहरा के एक मकान में दीवाली के लिए तैयार किए जा रहे पटाखों में अचानक आग लग जाने से भयंकर विस्फोट में एक दर्जन मकान ढह गये। हादसे में एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। अनेक लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।
बताया गया है कि नेशनल हाईवे पर नौशहरा में चंद्रपाल के मकान को भूरा खान ने किराए पर लेकर वहां पटाखों का गोदाम बनाया था। सोमवार देर रात साढ़े दस बजे पटाखों में अचानक आग लग गई। पास में मजदूर खाना बना रहे थे। माना जाता है कि इससे उठी चिंगारी पटाखों तक पहुंच गई। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास के 12 मकान ढह गए। जबकि कई मकानों की खिड़की-दरवाजे टूट गए, देर रात तक मलबे में दबे लोगों को जेसीबी से तलाशा जा रहा है।
Author: Taja Report
Views: 13

