लखनऊ । जौनपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
सूत्रों के अनुसार जिले के बोधापुर गांव निवासी भाजपा के किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद यादव (55) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे भाजपा संगठन के जिला महामंत्री थे। घटना को लेकर इलाके में हड़कंप के साथ मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। भाजपा नेता की हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम आनन-फानन मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। वरिष्ठ अधिकारी और भाजपा नेता भी मौके पर पहुंचे हैं।
Author: Taja Report
Post Views: 15

