लखनऊ। यूपी में पुराने मीटरों को स्मार्ट मीटर से बदलने पर रोक लगा दी गई है।
उत्तर प्रदेश में पुराने मीटरों को स्मार्ट मीटर से बदलने पर रोक लगा दी गई है। पावर कॉरपोरेशन ने तकनीकी गुणवत्ता जांच समिति की रिपोर्ट आने तक यह निर्णय लिया है। सरकार ने फिलहाल पुराने मीटरों को स्मार्ट मीटर से बदलने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। बढ़ते विरोध को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि जब तक तकनीकी कमेटी अपनी रिपोर्ट नहीं सौंप देती, तब तक मीटर बदलने का काम बंद रहेगा। 12 अप्रैल को गठित कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में आगे का फैसला किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि प्रदेश में करीब 3.5 करोड़ बिजली मीटरों को स्मार्ट मीटर से बदलने की योजना चल रही थी, जिस पर अब अस्थायी ब्रेक लगा दिया गया है। हालांकि, नए बिजली कनेक्शन पहले की तरह स्मार्ट प्रीपेड मीटर के साथ ही जारी रहेंगे।

