Skip to main content

TR NEWS UP-UK

यूपी में कहर की बारिश, 12 लोगों की मौत

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में मॉनसून के पूरी तरह सक्रिय होने के साथ आज भी तमाम स्थानों पर कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। इस बीच नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। प्राकृतिक आपदाओं में 12 लोगों की मौत हो गई है। बारिश के बाद कुशीनगर, बलरामपुर और श्रावस्ती जिलों के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। राज्य सरकार की ओर से रविवार को यहां जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि नेपाल में मूसलाधार बारिश के बाद अचानक पांच लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के कारण श्रावस्ती और कुशीनगर में बाढ़ में फंसे 87 लोगों को राहत अभियान चलाकर सुरक्षित निकाला गया है। रविवार को बाढ़ से प्रभावित श्रावस्ती जिले के 18 गांवों के करीब चार सौ लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। वेस्ट यूपी में तमाम जगह बारिश हो रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *