मुजफ्फरनगर । यूपी बोर्ड के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। हाईस्कूल में 89.55% स्टूडेंट्स सफल हुए हैं।
इंटरमीडिएट में 82.6% रिजल्ट रहा। लड़कियों ने हमेशा की तरह लड़कों से बेहतर रिजल्ट दिया। यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में शुभम वर्मा और 10वीं की परीक्षा में प्राची निगम ने टॉप किया है। मुजफ्फरनगर में इंटर में सीसीएसजे मीरापुर का छात्र देवांश टॉपर रहा। शिशु शिक्षा निकेतन का के लक्ष्य कुमार को दूसरा और चिल्ड्रेन एकेडमी केवलपुरी के रिद्म को जिले में तीसरा स्थान मिला। हाईस्कूल में सरस्वती शिशु मंदिर केशव पुरी का छात्र श्लोक सागर टॉपर, लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज का कुलदीप दूसरे और दयानंद इंटर कालेज का वंश सिंघल तीसरे स्थान पर रहा।
Author: Taja Report
Post Views: 16


