Skip to main content

TR NEWS UP-UK

यूपी प्रमाण पोर्टल की रैंकिंग में श्री राम कॉलेज पूरे प्रदेश में 7 वें स्थान पर 

मुजफ्फरनगर। नैक द्वाराडबल प्लस प्राप्त और पश्चिम यूपी के विश्वविद्यालयों में एकमात्र ऑटोनॉमस संस्थान श्री राम कॉलेज ने राज्य में एक बार फिर से गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा की दिशा में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। उत्तर प्रदेश सरकार के यूपी प्रमाण पोर्टल की रैंकिंग में श्री राम कॉलेज ने पूरे प्रदेश के लगभग कॉलेजेज को पीछे छोड़ते हुए 7 वा रैंक हासिल की है। इतना ही नहीं माँ शाकुंभरी विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजेज की रैंकिंग में यह नंबर एक पर है। कॉलेज की इस उपलब्धि पर चेयरमैन डॉ. एसीसी कुलश्रेष्ठ ने सभी स्टॉफ को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि कॉलेज परिवार के अथक ओर सार्थक प्रयासों से हम लगातार प्रदेश में बेहतरीन शिक्षण संस्थान के ताैर पर मजबूती के साथ खड़े हैं।

 

 

उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शुरू किया गया यूपी प्रमाण पोर्टल पर भी

कॉलेजों की गुणवत्ता अपलोड करनी होती है।इस पोर्टल से प्राप्त जानकारी के आधार पर श्री राम कॉलेज ने दिसंबर 2025 से अंतिम अप्रैल 2026 के दौरान लगातार नंबर वन की रैंकिंग हासिल की है। वहीं पूरे प्रदेश के 7162 कॉलेजेज में श्री राम कॉलेज ने स्टेट रैंकिंग में दिसंबर 2025 से 2026 के दौरान छठा रैंक हासिल किया है। जो यह दर्शाता है कि गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा की दिशा में यह कॉलेज लगातार बेहतर कर रहा है। तथा हर माह सातवीं रैंक प्राप्त करता है

 

यूपी-प्रमाण (UP-PRAMAN) पोर्टल उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग और क्रिस्प ( सेंटर फोर रिसर्च इन स्कीम्स एंड पॉलिसीज की एक डिजिटल पहल है। इसका पूरा नाम परफॉर्मेंस, रैंकिंग इवैल्यूएशन एंड मॉनिटरिंग ऑफ यूपी हाईर एडुकेशन अकादमिक नेटवर्क है। यह पोर्टल राज्य के कालेजों और विश्वविद्यालयों के प्रदर्शन, रैंकिंग और डेटा की निगरानी करता है। इसके मुख्य विशेषताओं की अगर बात करें तो इसमें डेटा ट्रैकिंग: संस्थानों के शैक्षणिक और प्रशासनिक कामकाज के मूल्यांकन के लिए मासिक डेटा अपलोड किया जाता है। यह उच्च शिक्षा प्रणाली में जवाबदेही और डेटा-संचालित शासन को बढ़ावा देता है। उच्च शिक्षा संस्थानों को तय मानकों और बिंदुओं पर समय पर जानकारी अपडेट करनी होती है। कॉलेज की इस उपलब्धि पर चेयरमैन डॉ. एसीसी कुलश्रेष्ठ, प्रिंसिपल डॉ. प्रेरणा मित्तल, डीन ( आईक्यूएसी) डॉ. विनीत कुमार शर्मा, वाइस प्रिंसिपल डॉ. सौरभ मित्तल ने खुशी जताई है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *