मुजफ्फरनगर। दुकान पर बैठी युवती से छेड़छाड़ व मोबाइल नंबर मांगने वाले युवक की धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया गया।
थाना चरथावल क्षेत्रान्तर्गत एक किशोरी जब अपनी दुकान पर बैठी हुई थी उसी दौरान एक युवक वसीम पुत्र भूरा उर्फ खालिद निवासी नंगला राई थाना चरथावल वहां आया तथा किशोरी के बदतमीजी की गयी व मोबाईल नंबर की मांग की गयी। उक्त प्रकरण में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चरथावल पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0- 80/2026 धारा 74 बीएनएस व 7/8 पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। सोशल मीडिया पर एक वीडिय़ो वायरल हुई जिसमें अभियुक्त वसीम उपरोक्त के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट की गयी है उक्त के सम्बन्ध में थाना चरथावल पुलिस द्वारा मारपीट करने वालों की पहचान की जा रही है तथा उनके विरूद्ध भी आवश्यक विधिक कार्यवाही की जायेगी। इसके साथ ही सभी से यह अपील की जाती है कि कोई भी घटना होने पर तत्काल अपने निकटतम थाना/चौकी, डायल-112 अथवा उच्चाधिकारीगण के सीयूजी नंबर पर सूचना दें एवं कानून का पालन करें।


