मुजफ्फरनगर। एक मनचले के द्वारा लड़की को फोन कॉल कर युवती को ब्लैकमेल किया जा रहा है। मनचले ने लड़की के फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल किए हैं। मनचला लड़की के परिजनों को भी लड़की को बदनाम करने व देख लेने की धमकी दे रहा है। अक्षय राजपूत नाम की आईडी से सोशल मीडिया पर लड़की को अपशब्द लिखे फोटो वायरल करने का मामला पुलिस के पास पहुंचा है। युवक खालापार थाने के मीनाक्षी चौक का रहने वाला बताया जा रहा है। लड़की ने परेशान होकर खालापार थाने में तहरीर देकर जांच की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। देखना यह होगा की पुलिस इस मनचले आशिक पर क्या कार्यवाही करती है।
Author: Taja Report
Post Views: 185


